दायित्वों से रूबरू हुए प्रबंधन समिति सदस्य
दायित्वों से रूबरू हुए प्रबंधन समिति सदस्य
टिमरनी| रहटगांव में शाला प्रबंधन समिति का दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान समिति के सदस्यों को उनके दायित्वों से रूबरू कराया। जनशिक्षा केंद्र शासकीय कन्या स्कूल के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक स्कूल रहटगांव और शासकीय प्राथमिक स्कूल बड़वानी की शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सचिव, पंच व सदस्य प्रशिक्षण में शामिल हुए। इसमें समिति के सदस्यों को कर्तव्य निर्वहन में स्कूल व्यवस्था, विद्यार्थियों की कम उपस्थिति, स्कूल में शिक्षक का नियमित पहुंचाने, मासिक बैठक, एसएमसी में सभी की शत-प्रतिशत सहभागिता आदि के साथ स्कूल की स्वच्छता, शौचालय की स्थिति को लेकर जानकारी दी गई। रहटगांव में प्रशिक्षक डॉ. राजेश मुखरैया और बड़वानी में जनशिक्षक दिनेश वर्मा, विष्णुप्रसाद ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान प्राचार्य जेएम आहके, प्राचार्य अनिल शुक्ला सहित समिति के सदस्य मौजूद थे।