पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनसंघर्ष समिति ने किया सदबुद्धि यज्ञ

जनसंघर्ष समिति ने किया सदबुद्धि यज्ञ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनसंघर्ष समिति ने नगर में खेल मैदान और बस स्टैंड के लिए लीज की जमीन को लीज मुक्त कराने को लेकर शनिवार को बस स्टैंड चौराहे पर सद्बुद्धि यज्ञ किया। करीब दो घंटे तक चले यज्ञ में समिति के पदाधिकारी, सदस्य, खेल और सामाजिक संगठनों के लोगों ने यज्ञ में आहुतियां छोड़ी।

जनसंघर्ष समिति राधास्वामी संस्था को लीज पर दी गई 3.47 एकड़ शासकीय जमीन को लीज मुक्त कराकर उसे खेल मैदान और बस स्टैंड के लिए आवंटित कराने मुहिम चला रही है। इसी के तहत सद्बुद्धि यज्ञ किया। इसमें विधि-विधान के साथ पूजन हवन कराया। इस दौरान जन संघर्ष समिति अध्यक्ष शालिगराम चंदेल, सचिव डाॅ. राजेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश गोयल, पूर्व नप अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश डूडी, राधेश्याम डूडी, विजय सावनेर, हरिभाउ गद्रे, दिनेश प्रसाद तिवारी, अरुण तिवारी, जगदीश दीक्षित, आनंद जैन मौजूद थे।

टिमरनी। जन संघर्ष समिति के सदस्यों ने किया यज्ञ।

खबरें और भी हैं...