पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पार्टी की छवि सुधारने को लेकर विधायकों पर पैनी नजर रखे है भाजपा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। नर्मदा-शिप्रा लिंक परियोजना का चुनावी लाभ लेने के लिए भाजपा मालवांचल में 14 मई से नर्मदा रथयात्रा निकालेगी। शिप्रा उद्गम स्थल से नर्मदा जल से भरे कलश के साथ यात्रा शुरू होगी। 14 और 15 मई को इंदौर के गांवों में कलश की पूजा की जाएगी। 16 मई को राजबाड़ा से सुबह 9 बजे शहर में यात्रा की शुरुआत होगी। रात को मालवा मिल क्षेत्र में समापन होगा। इसके बाद यात्रा देवास के लिए रवाना होगी।

यात्रा की तैयारी, स्वागत और पूजन के लिए रविवार को भाजपा नेताओं ने कार्यालय पर बैठक कर चर्चा भी की। मालवांचल को हरा-भरा करने की महत्वाकांक्षी योजना को लोगों तक पहुंचाने के लिए पार्टी ने अच्छा माहौल खड़ा करने की बात कही है। ऐसे में यात्रा जिस विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगी वहां के भाजपा विधायक और पार्टी के प्रमुख नेताओं की सक्रियता पर संगठन की खास नजर रहेगी। बैठक में संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ, नगर अध्यक्ष शंकर लालवानी, उषा ठाकुर, अंजू माखीजा सहित मंडल अध्यक्ष, महामंत्री व अन्य पदाधिकारी और नेता उपस्थित थे।