पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कर्नाटक में पार्टी की हार पर कहा कि कर्नाटक का नतीजा भाजपा के स्वयं के नाटक का परिणाम है। ऐसा नहीं होता तो कांग्रेस कभी नहीं जीतती। हमें इस नतीजे से सबक लेना है कि मिल जुलकर काम करेंगे तो हमेशा अनुकूल परिणाम आएगा। प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने बयान जारी कर कहा कि कर्नाटक की हार मूल्यों की जीत है। कांग्रेस अपनी जीत को केंद्र में हुए भ्रष्टाचार का लाइसेंस न माने।
कर्नाटक में सत्ता से खारिज होकर तीसरे नंबर पर पहुंचने का असर मप्र भाजपा मुख्यालय में भी साफ दिखा। हमेशा गुलजार रहने वाले इस दफ्तर में बुधवार को सन्नाटा पसरा रहा। कार्यालय प्रभारी गोविंद आर्य और कार्यालय मंत्री आलोक संजर के अलावा कोई पदाधिकारी या नेता नहीं पहुंचा। प्रदेश अध्यक्ष तोमर निवास पर ही रहे और वहां भी रोज रहने वाली भीड़ नदारद थी।
शाम को उन्होंने कर्नाटक के नतीजे पर बयान में कहा कि प्रधानमंत्री और अन्य केंद्रीय मंत्रियों की भ्रष्टाचार में गंभीर लिप्तता के खिलाफ भाजपा उनके इस्तीफे की मांग पर कायम है। सरकार के प्रवक्ता संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अफसोस जताया कि कर्नाटक की जनता ने केंद्र के भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को सबक नहीं सिखाया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.