रतलाम | श्री महालक्ष्मी जन्मोत्सव मंगलवार को शहर में धूमधाम से मना। महालक्ष्मी मंदिर माणकचौक में रात को भजन निशा हुई। इंदौर की सारेगाम म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए। इसमें श्रद्धालु उमड़ पड़े।
श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने रात को चल समारोह निकाला जो समाज की धर्मशाला से शुरू हुआ। शहर के चारों लक्ष्मी मंदिर से होता हुआ धर्मशाला पर समाप्त हुआ। रात 12 बजे आरती हुई। इसके बाद महिलाओं ने व्रत का उद्यापन किया।