100 बसंत देखने वाले होंगे सम्मािनत
चलने-फिरने में असमर्थ तो घर जाकर करेंगे सम्मान
जोवृद्ध चलने-फिरने में असमर्थ हैं, उन्हें जनप्रतिनिधि घर पहुंचकर सम्मानित करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में एकाकी जीवन जी रहे वृद्वजनों को आमंत्रित कर साझा चूल्हा या मध्याह्न भोजन योजना में मनपसंद भोजन कराने का योजना भी है। यह जिम्मेदारी महिला एवं बाल विकास विभाग को सौंपी गई है।
वृद्धोंकी तलाश-ऐसे वृद्धोंकी तलाश का जिम्मा नगरीय निकायों और पंचायत सचिवों को दिया गया है। पंचायत सचिव एसएमएस के जरिये जनपद पंचायत को जानकारी भेज सकते हैं।
ये होंगे कार्यक्रम
{सुबह11 बजे
सम्मान समारोह
{दोपहर 12 से शाम 4 बजे
स्वास्थ्य शिविर
{शाम 6 बजे
भजन संध्या
(फिल्म भी दिखाएंगे)