पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हम कहां करें कारोबार

हम कहां करें कारोबार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्रिमेला गुरुवार से शुरू हो रहा है। ठेलागाड़ी पर कारोबार करने वालों के लिए निगम प्रशासन ने कोई प्लानिंग नहीं की। आखिर हम कारोबार कहां करें। यह सवाल जिला निगम प्रशासन से ठेलागाड़ी संचालकों ने पूछा। विजय शर्मा, सुरेंद्र मकवाना के नेतृत्व में दो दर्जन से ज्यादा संचालक निगम पहुंचे और विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने निगम प्रशासन से ठेला कारोबार के लिए जगह मुहैया कराने की मांग की। प्रभारी उपायुक्त पीआरओ राजेंद्र कोठारी ने बताया शांति समिति में नवरात्रि मेले से संबंधित मुद्दा उठा था। सदस्यों ने ठेलागाड़ी से कालिकामाता मंदिर अन्य मुख्य मार्ग बाधित होने की बात कही। इस पर कलेक्टर ने नियमानुसार कार्रवाई कर ठेलागाड़ी संचालकों को अन्यत्र शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। यही कारण है मित्र निवास रोड से काॅन्वेंट स्कूल की तरफ मेन रोड से ठेलागाड़ी संचालकों को हटाया। एक तरफ ब्लॉक आवंटित है। दूसरी तरफ रास्ता है। संचालकों को निगम ने पशु चिकित्सालय के समीप आंबेडकर मांगलिक भवन परिसर क्षेत्र में स्थान देने का विकल्प रखा है।

नगर निगम में विरोध प्रदर्शन करते ठेला गाड़ी संचालक।