- Hindi News
- चूड़ी व्यापारी के पेनकार्ड पर लगाया महिला का फोटो
चूड़ी व्यापारी के पेनकार्ड पर लगाया महिला का फोटो
एकचूड़ी व्यापारी के पेन कार्ड में महिला का फोटो लगा दिया गया है। कार्ड देख व्यापारी हैरत में है। उन्होंने आयकर विभाग आउटसोर्सिंग एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
मुस्तफा हुसैन चूड़ीवाला लक्कड़पीठा रोड पर रहते हैं। वे पिता मुमताज हुसैन के साथ भुट्टा बाजार (माणक चौक) से चूड़ी का कारोबार करते हैं। उन्होंने 26 अगस्त को कॉलेज रोड पर सीए प्रदीप आर. पुंजावत के जरिये पेन कार्ड के लिए एप्लाई किया। 23 सितंबर को डाक से पेन कार्ड मिला तो चौंक गए। उसमें उनकी जगह किसी महिला का फोटो लगा है। मुस्तफा ने भुट्टाबाजार व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष रणजीत बोहरा को गड़बड़ी की जानकारी दी। उन्होंने सीए से पेनकार्ड सुधरवाने के लिए अनुरोध किया। इस संबंध में सीए पुंजावत ने बताया मुस्तफा का आवेदन फोटो सही भेजे गए थे। आउटसोर्सिंग एजेंसी से यह चूक हुई। इसमें सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।
चूड़ी व्यापारी का पेन कार्ड, जिस पर महिला का फोटो लगा है।