दिनचर्या में योग जरूरी
दिनचर्या में योग जरूरी
रतलाम| जिसकीदिनचर्या में योग है, उसे स्वस्थ जीवन जीने का मार्ग मिल जाता है। यह बात हरिद्वार से आए योगगुरु डॉ. मतंग ऋषि के सम्मान समारोह में एडवोकेट रामस्वामी बैरागी ने कही। कार्यक्रम गुरुवार को योगधाम कार्यालय में हुआ। स्वागत भाषण स्मिता चंचलानी ने दिया। डॉ. डी.के. शर्मा, राहुल उपाध्याय ने भी संबोधित किया। संचालन मिश्रीलाल सोलंकी ने किया।
साहित्यिकसंगोष्ठी में समीक्षा
रतलाम| पाठकमंच की साहित्यिक संगोष्ठी डॉ. दुर्गा शर्मा के निवास जाटों का वास में हुई। अध्यक्षता आजाद भारती ने की। जगदीशचंद्र अग्निहोत्री की पुस्तक जम्मू-कश्मीर की अनकही कहानी की समीक्षा हरिशंकर भटनागर, राजेश रावल, आजाद भारती ने की। कई साहित्यकार मौजूद थे।
कार्यकारिणीबनी
रतलाम|भारतीय मिस्त्रीमजदूर यूनियन जिलाध्यक्ष धन्नालाल पांचाल ने कार्यकारिणी घोषित की। उपाध्यक्ष नागेश्वर मालवीय, संगठन मंत्री गुलशन बड़गोत्या, व्यवस्था प्रमुख मो. खान, कार्यालय मंत्री हमीद खान, महामंत्री मो. रईस को बनाया।
स्वस्थशिशु स्पर्धा
रतलाम| लायनेसक्लब रतलाम ने टीआईटी रोड के स्वास्थ्य केंद्र पर स्वस्थ शिशु स्पर्धा रखी। अध्यक्ष आशा चौधरी ने बताया 3 साल तक के बच्चों का डॉ. एन.एम. घोषालकर ने परीक्षण किया। अतिथि सुषमा श्रीवास्तव, रीता जैन ने स्वस्थ बच्चों को पुरस्कृत किया।
मुखर्जीनगरविकास समिति का गठन
रतलाम| मुखर्जीनगरविकास समिति का गठन बुधवार दोपहर हुआ। अध्यक्ष उदयसिंह गोयल, सचिव भेरूलाल परमार कोषाध्यक्ष रमेश चौहान चुने गए।
लोककल्याण शिविर आज
रतलाम| जिलास्तरीयलोक कल्याण शिविर 27 सितंबर को सुबह 11 बजे से केलकच्छ में होगा। प्रभारी कलेक्टर (जिला पंचायत सीईओ) अर्जुनसिंह डावर ने बताया इसमें शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ हितग्राहियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।