अनाम प्रेम ने किया नर्सों का सम्मान
अनाम प्रेम ने किया नर्सों का सम्मान
रतलाम| सामाजिक संस्था अनाम प्रेम के सदस्यों ने जिला अस्पताल में नर्सों का सम्मान किया। संस्था की कीर्ति सावंत ने बताया जन्म के बाद सबसे पहले बच्चा नर्सों के हाथों में ही आता है। अस्पताल में मृत्यु होने पर चादर भी नर्स ही ओढ़ाती हैं। इन्हें देवी स्वरूप मानकर सम्मान करते हैं। जिला अस्पताल में नर्सेस एसोसिएशन अध्यक्ष उषालता फिलिमोन, सचिव किरण मेहता, जफर खान, स्मिता पटेल, रजनीश पटेल सहित नर्सों का सम्मान किया। संस्था के अशोक चौहान, योगेश शर्मा, धर्मेंद्र जोशी आदि मौजूद थे।