पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बड़ावदा में कुत्तों का आतंक, लोग परेशान

बड़ावदा में कुत्तों का आतंक, लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरमें हर तरफ कुत्तों का आतंक है। गली-मोहल्लों में कुत्तों की टोलियां घूम रही हैं। हाल ही में एक कुत्ते ने गाय के बछड़े को मार डाला। लोगों में भी इनके खौफ है। नगर परिषद में शिकायत के बाद सुनवाई नहीं हो रही।

नगर परिषद हर साल आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाती है। इस बार नहीं चलाया। इससे कुत्तों की संख्या बढ़ गई है। ये समूह में इधर-उधर घूमते हैं। कई बार तो नप के आसपास भी कुत्ते घूमते रहते हैं लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं देते। ज्यादा परेशानी रात में आती है। जब भी वाहन चालक निकलते हैं तो ये पीछे लपकते हैं। ऐसे में वाहनों का संतुलन बिगड़ने से गिरने का डर रहता है। नगर के अलावा कुत्ते आसपास के खेतों में भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। रहवासी नारायण पाटीदार, नीरज राठौर, सुरेश अजमेरा ने बताया कुत्तों की संख्या बढ़ने से बच्चों को बाहर नहीं भेजते हैं। काटने का डर रहता है। हफ्तेभर पहले कस्बा निवासी कारूलाल मगावत के खेत पर बंधे गाय के बछड़े को आवारा कुत्तों ने मार डाला। इसके पहले शांतिलाल पाटीदार के खेत पर बंधे गाय के केड़े को भी शिकार बनाया था।

विक्रमसिंह सोलंकी, नगर परिषद बड़ावदा सीएमओ नगर में कुत्ते बढ़ने की जानकारी मिली है। हफ्तेभर में अभियान चलाकर इन्हें पकड़वाया जाएगा।

नगर के बाजाराें में घूमते कुत्ते।