चमका रहे भवन, डॉक्टरों का इंतजार
जिलाआयुर्वेद अस्पताल को लाखों रुपए खर्च कर चमकाया जा रहा है। यहां डॉक्टरों की कमी से लोगों को उपचार अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कम स्टाफ के बावजूद आयुर्वेद अधिकारी सेवाओं में बढ़ोतरी करने में लगे है।
त्रिपोलियागेट स्थित जिला आयुर्वेद अस्पताल भवन का नवीनीकरण चल रहा है। 15 लाख 72 हजार रुपए खर्च कर भवन को चमकाया जा रहा है। दीवारों पर रंगरोगन के साथ मरम्मत भी हो रही है। डॉक्टरों की कमी से 5 साल से भी अधिक समय से यहां मरीजों को भर्ती कर इलाज देने की सुविधा बंद है। स्टाफ भी कम है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सुरेशचंद्र शर्मा ने बताया डॉक्टरों की कमी से यहां सुविधाओं में बढ़ोतरी नहीं कर पा रहे हैं। 30 बिस्तरीय जिला आयुर्वेद अस्पताल होने के बावजूद एक भी मरीज को भर्ती नहीं कर सकते हैं।
35 पद स्वीकृत
आयुर्वेदविभाग में 17 नए कम्पाउंडर आए हैं। यहां केवल 7 डॉक्टर ही नियमित कार्यरत है जबकि 35 पद स्वीकृत हैं। एनआरएचएम के भी तीन डॉक्टर हैं। जिला आयुर्वेद अधिकारी, डॉ. प्रदीप कटियार डॉ. आशीष राठौर ही रतलाम में सेवारत हैं बाकी ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ हैं।
पंचकर्मसुविधा देंगे
जिलाआयुर्वेद अस्पताल में रंगरोगन होने के बाद पंचकर्म की सुविधा शुरू की जाएगी। अभी जिला अस्पताल प्रांगण स्थित आयुष केंद्र पर पंचकर्म सुविधा दी जाती है।
^आयुर्वेद चिकित्सकों के अनेक पद रिक्त होने से परेशानी आती है। भर्ती सुविधा पहले से ही बंद है। हम भवन की मरम्मत कर वहां पंचकर्म की सुविधा शुरू करेंगे। डॉ.सुरेशचंद्र शर्मा, जिलाआयुर्वेद अधिकारी
जिला आयुर्वेद भवन में रंगरोगन किया जा रहा हैं।