- Hindi News
- भ्रष्टाचार दबाने के लिए अधूरी जानकारी देने का आरोप
भ्रष्टाचार दबाने के लिए अधूरी जानकारी देने का आरोप
रतलाम| पशुचिकित्सा विभाग में स्टेशनरी खरीदी सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रचार के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ है। इसे दबाने के लिए विभाग सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) में अधूरी जानकारी दे रहा है। यह आरोप भैसाडाबर (बोदिना) के राकेशसिंह राठौर ने लगाया है। उन्होंने पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग के उप संचालक अन्य पर आरोप लगाते हुए संभागायुक्त कार्यालय में शिकायत की। राठौर ने बताया 15 जुलाई 2014 को आरटीआई में 7 बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। 26 अगस्त 2014 को विभाग ने 4 बिंदुओं की अधूरी जानकारी दी। 3 बिंदु नकार दिए। सुनवाई नहीं होने पर 27 अगस्त 2014 को संभागायुक्त कार्यालय को शिकायत भेजी। 3 सितंबर को संभागायुक्त ने विभाग को नियमानुसार जानकारी देने के निर्देश दिए। बावजूद जानकारी नहीं मिली। 17 सितंबर को दोबारा उप संचालक को पत्र दिया। उप संचालक ए.के. राणा ने बताया आवेदक को नियमानुसार जानकारी मुहैया कराई। अन्य जानकारी तैयार है और जल्द दी जाएगी। भ्रष्टाचार के आरोप गलत है। किसी भी स्तर पर जांच कराई जा सकती है।