- Hindi News
- पंखा लाइट बंद करने का ध्यान रखें छात्राएं
पंखा-लाइट बंद करने का ध्यान रखें छात्राएं
रतलाम| शासकीयकन्या महाविद्यालय में बुधवार को एनएसएस दिवस मना। अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. आर.के. कटारे ने की। मुख्य अतिथि डॉ. मनोहर जैन, डॉ. मीनाक्षी व्यास थीं। डॉ. जैन ने कहा छात्राएं महाविद्यालय में कक्षा से बाहर जाते समय लाइट पंखे बंद करने की जिम्मेदारी निभाएं। पर्यावरण संरक्षण में भी सहयोग दें। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनामिका सारस्वत ने संबोधित किया। डॉ. अनिल जैन, सुषमा कटारे, डॉ. मीना सिसौदिया, डॉ. मणिक डांगे, डॉ. मंगलेश्वरी जोशी आदि मौजूद थे। संचालन सोनू गुर्जर ने किया। आभार निलोफर खामोशी ने माना। शासकीय कला विज्ञान महाविद्यालय में भी एनएसएस दिवस मना। अध्यक्षता डॉ. विक्रम दत्ता ने की। डॉ. सरोज जोशी, डॉ. एस.एस. मौर्य, डॉ. आर.पी. पाटीदार, डॉ. दिनेश जाधव अतिथि थे। स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रद्युम्न व्यास, संदीप राठौर ने लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। अनिल कुमार, मिलिंद डांगे, डॉ. गोपालसिंह खराडी, आर.एस. जामोद, निलय कटारिया आदि मौजूद थे। रहे।
डॉ.सोनी संयोजक बने
रतलाम| भाजपाचिकित्सा प्रकोष्ठ सूरजमल जैन मंडल संयोजक डॉ. अरुण सोनी को चुना गया।