रतलाम. ढोढर निवासी एक महिला के साथ तालखेड़ा निवासी एक युवक ने छेड़छाड़ की। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया। जीरन पुलिस के मुताबिक ढोढर (रतलाम) निवासी 40 वर्षीय एक महिला बेटे के साथ जीरन आई थी।
बेटा उसे गांव के बाहर दरगाह के पास छोड़कर गांव में गया था। इसी दौरान जगदीश पाटीदार निवासी तालखेड़ा ने सुबह 11 बजे उससे छेड़छाड़ की। महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच में लिया।
सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत
नीमच | रतनगढ़ थाना क्षेत्र के उमर निवासी एक बुजुर्ग की सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। पुलिस के मुताबिक ओंकारलाल पिता घीसाजी भील (65) निवासी उमर खेत पर कार्य कर रहा था। दोपहर 1 बजे सांप ने डस लिया। परिजन उसे बेगूं ले गए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।