रतलाम. गांधीनगर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम का एसी बंद है। अंदर इतना सफोकेशन होता है कि रुपए निकालना मुश्किल है। ऐसे एक व्यक्ति रुपए निकालता है दूसरे को दरवाजा खुला रखना पड़ता है।
सोहनलाल भाटी ने बताया एटीएम का एसी कई दिन से बंद है। अंदर सफोकेशन के कारण खड़े रहना भी मुश्किल होता है। रीजनल मैनेजर संजय कुमार ने कहा इसे दिखवाया जाएगा।