- Hindi News
- भुगतान के लिए उद्योग प्रबंधन ने समय मांगा
भुगतान के लिए उद्योग प्रबंधन ने समय मांगा
औद्योगिकक्षेत्र स्थित पूजा सॉल्वेक्स के कर्मचारियों को प्रबंधन ने जुलाई का वेतन भुगतान कर दिया। अगस्त के भुगतान के लिए 30 सितंबर तक का समय मांगा है। श्रमिकों के साथ हुई चर्चा में प्रबंधन ने 24 सितंबर तक बकाया भुगतान का आश्वासन दिया था। सहायक श्रम पदाधिकारी के.एन. शर्मा की मध्यस्थता में श्रम कार्यालय में हुई बैठक में प्रबंधन की ओर से सीनियर मैनेजर अतुल पताशे तथा कर्मचारियों की ओर से भारतीय मजदूर संघ के दिलीप मेहता, श्रमिक नेता प्रमोद शाह, शैलेंद्र कुमार, जुल्फीकार, संग्रामसिंह सहित अन्य कर्मचारी शामिल हुए। पताशे ने कहा सितंबर का भुगतान अक्टूबर में दीपावली से पहले कर दिया जाएगा।