धमकाने वाले पिता-पुत्र पर प्रकरण
{ आवेदन पर रावटी पुलिस की कार्रवाई
सिटीरिपोर्टर | रतलाम
बिजलीकंपनी के रावटी उपकेंद्र के जेई स्टाफ मेंबर को धमकाने के आरोप में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार 19 सितंबर को रावटी उपकेंद्र के जेई बालूसिंह गामड़ टीम के साथ रिकवरी बिजली चोरी मामले में कार्रवाई करने निकले थे। इन्होंने कस्बे में 9995 रुपए बकाया होने पर ईशाक मोहम्मद अहमद नूर का कनेक्शन काटा। एलटी लाइन पर हेकड़ी डालकर बिजली उपयोग कर रहे अशोक चत्तर की सर्विस लाइन जब्त की। कार्रवाई के दौरान चत्तर ने जेई टीम से अभद्रता की। बाद में चत्तर के बेटे लक्की ने उपकेंद्र पहुंच जेई टीम के बारे में अपशब्द कहे। ऑपरेटर सुरेश पारगी के सामने सभी को जान से मारने की धमकी दी। इसे लेकर जेई टीम ने थाने पर चत्तर उनके बेटे के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया। जांच के बाद सोमवार को दोनों के खिलाफ पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा, गाली-गलौज अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।
कार्रवाई सुरक्षा की मांग पर ज्ञापन
रावटीउपकेंद्र के जेई स्टाफ ने कार्रवाई सुरक्षा की मांग को लेकर रावटी थाने पर ज्ञापन सौंपा। इसके बाद जिला मुख्यालय पर एसपी डॉ. जी.के. पाठक एसई धर्मेंद्र पाटीदार के नाम ईई एस.सी. चावला एई अनिल तिवारी को ज्ञापन सौंपे। उन्होंने ग्रामीण डीई के दफ्तर में भी आवेदन दिया सुरक्षा की गुजारिश की।