नर्सेस एसो. के समर्थन में डॉक्टर
नर्सेसएसोसिएशन की लंबित मांगों को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन को डॉक्टर, कम्पाउंडर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने भी समर्थन दिया। गुरुवार को चिकित्सा संघ पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
एसोसिएशन संरक्षक जफर खान सचिव किरण मेहता ने बताया नर्सों का वेतनमान संशोधित कर वेतन विसंगतियां दूर करने, फार्मेसी एक्ट में संशोधन करने, रात्रिकालीन चिकित्सा भत्ता देने, पैरामेडिकल कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर नर्सेस एसोसिएशन का विरोध-प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को चिकित्सा संघ अध्यक्ष डॉ. बी.एल. र|ाकर ने काली पट्टी लगाकर समर्थन दिया। इनके साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राजेंद्रसिंह चौहान, कम्पाउंडर्स संघ के मुकेश शर्मा आदि ने भी समर्थन दिया। 29 सितंबर को भोपाल में प्रदर्शन कर नर्सेस एसोसिएशन पदाधिकारी स्वास्थ्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे।
काली पट्टी लगवाकर समर्थन देते चिकित्सा संघ अध्यक्ष डॉ. बी.आर. र|ाकर अन्य संघ पदाधिकारी।