चादर जुलूस में गूंजा बजरंगा
रतलाम| हाथमें चादर थी तो बैंड पर लंका में डंका बजाने आया बजरंगा की स्वरलहरियां। इसे सुन और देख सब हैरत में थे। मौका था धानमंडी से निकले चादर जुलूस का। बैंड की धुन पर यह शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ सब्जी मंडी पहुंचा जहां कांटेवाले बाबा को चादर और कंठीवाले हनुमान को चोला चढ़ाया। जुलूस में हिंदू-मुस्लिम एकता नजर आई। पूर्व व्यापारी प्रतिनिधि विनोद जैन, बबलू शर्मा, सतीश श्रीवास्तव, कालाभाई कुरैशी, अकरम पहलवान, हमीद भाई, इस्माइल भाई, सुरेंद्रसिंह भाटी, मनोज जैन व्यापारी, मोतीलाल बाफना सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, तुलावटी मौजूद थे।
चादर जुलूस के बाद तुलावटियों ने गुरुवार दोपहर 12.30 बजे शुभ मुहूर्त में तौल कर नए साल की शुरुआत की। व्यापारी दीपावली बाद और तुलावटी इसी दिन से नई शुरुआत करते हैं।
चादर जुलूस में शामिल व्यापारी अन्य।