पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अज्ञात बस की टक्कर से शिक्षक घायल

अज्ञात बस की टक्कर से शिक्षक घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम. करमदीरोड पर शनिवार सुबह बस की टक्कर से दोपहिया वाहन सवार एक शिक्षक घायल हो गया। दुर्घटना करमदी ग्रिड के आगे तालाब के पास सुबह 10.15 बजे हुई। दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन भगा ले गया। घायल शिक्षक पराग दिवेकर (45) को ग्रामीणों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ. योगेश नीखरा ने बताया शिक्षक के सिर में अंदरूनी चोट है। पराग की मां सुशीला पति ईश्वरदास दिवेकर की रिपोर्ट पर माणकचौक थाने में अज्ञात बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। मां सुशीला ने बताया पराग सरवनी जागीर स्थित शासकीय मिडिल स्कूल में शिक्षक है। सुबह घर से स्कूल जा रहा था।

बाइककी टक्कर से महिला घायल

रतलाम.रावटीमें पेट्रोल पंप के सामने शनिवार दोपहर 2.20 बजे बाइक की टक्कर से महिला घायल हो गई। घायल लीलाबाई पति रमेश मालीवाड़ नि. बीड़ की रिपोर्ट पर रावटी थाने में बाइक चालक राजू पिता रामचंद्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।