गार्डन की जमीन से हटाया गैरेज
जीतनगर में अतिक्रमण के विरोध में पार्षद जनता सड़क पर उतरी
सिटीरिपोर्टर. रतलाम
जीतनगर के गार्डन की जमीन पर रातोरात गैरेज बनाने की कोशिश की गई। पार्षद जनता ने अतिक्रमण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विरोध के आगे अतिक्रमणकारी की एक चली और निगम टीम ने जेसीबी से गैरेज के लिए खड़े किए जा रहे एंगल बेस को हटा दिया।
सैलाना रोड स्थित जीतनगर (वार्ड 9) में 50 बाय 100 फीट का गार्डन है। फेंसिंग देख-रेख के अभाव में यह प्लॉट जैसी स्थिति में है। इसका फायदा उठाते हुए क्षेत्र के भेरूसिंह चौहान ने 15 बाय 50 फीट में गैरेज बनाने की कोशिश की। उन्होंने गैरेज के लिए जमीन तैयार कर एंगल खड़े कर दिए। रातोरात हो रहे अतिक्रमण की भनक लगने पर क्षेत्रीय पार्षद (एमआईसी सदस्य) सीमा टांक ने मोर्चा खोल दिया। उन्होंने जनता के साथ मिलकर विरोध किया। निगम की पीडब्ल्यूडी शाखा में सूचना दी। शनिवार सुबह सब इंजीनियर सुहास पंडित टीम के साथ जीतनगर पहुंचीं और अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक चली।
विरोधबढ़ा तो सिटी इंजीनियर पहुंचे- अतिक्रमणहटाने के दौरान चौहान परिजन ने विरोध किया। उन्होंने पार्षद जनता के प्रति नाराजगी जताई। विरोध बढ़ता देख सिटी इंजीनियर सलीम खान पहुंचे। उन्होंने खड़े रहकर अतिक्रमण हटवाया दोबारा करने की सीख भी दी।
जीतनगर में पार्क की जमीन से अतिक्रमण हटाते कर्मचारी।
सूचना मिली थी
^क्षेत्रीयपार्षद लोगों ने सूचना दी थी कि जीतनगर में गार्डन में अतिक्रमण हो रहा है। गार्डन की जमीन से नियमानुसार अतिक्रमण हटाया। सुहासपंडित, सबइंजीनियर
अतिक्रमण था
^जीतनगरमें गार्डन की जमीन पर अतिक्रमण था। निगम टीम ने नियमानुसार कार्रवाई कर अतिक्रमण हटा दिया। सीमाटांक, एमआईसीसदस्य
शेड डाल रहे थे
^गार्डनकी जमीन है। खाली पड़ी है। कई लोग कचरा डालते हैं। गाजरघास भी उग आई थी। गार्डन की जमीन साफ कर वाहन खड़े करने के लिए शेड डाल रहे थे। भेरूसिंहचौहान, जीतनगर