- Hindi News
- दूध विक्रेताओं को पीटा, महिलाओं पर लाठियां फटकारी
दूध विक्रेताओं को पीटा, महिलाओं पर लाठियां फटकारी
रतलाम | कईजगह पुलिस बेवजह सख्ती भी कर रही है। इससे आम आदमी भयभीत है। सोमवार को श्रीमालीवास में सांची पार्लर संचालक शरद व्यास को पुलिसकर्मी ने पीट दिया। उनके हाथ में चोंट आई। व्यास ने बताया मैं दूध सप्लाई कर रहा था। तीन पुलिसकर्मी आए और बोले दुकान बंद करो। उन्होंने आव देखा ताव और बुरी तरह पीटने लगे। शासन सांची प्लांट के अधिकारियों के आदेश पर ही मैं दूध बेच रहा था। जवाहरनगर में ओल्ड ऑइल डिपो के नजदीक भी ऐसा ही हुआ। यहां सांची दुग्ध पाइंट पर पुलिसकर्मियों ने पुरुषों को पीटा, महिलाओं को लाठियां फटकार कर दौड़ लगवा दी। कुछ महिलाएं घबराकर गिर गईं। सांची पाइंट संचालक को पीटते हुए पुलिसकर्मी साथ ले गए। गांधीनगर जवाहरनगर में शनिवार को डेयरी संचालकों का दूध सड़क पर फैला दिया था। इस कारण रविवार को इन्होंने दूध नहीं दिया। इससे क्षेत्र में दूध की किल्लत हो गई। कलेक्टर ने पुलिसकर्मियों की हरकत को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा- गड़बड़ी कर रहे पुलिसकर्मियों की शिकायत जरूर करें। उन्होंने एसपी से कहा है कि बिना वजह सख्ती करें।
बीमारोंको भी नहीं बख्शा - कर्फ्यूमें मरीजों की मुसीबत बढ़ गई है। अलकापुरी निवासी कन्हैयालाल अग्रवाल बुखार पीड़ित बेटे मनमोहन को अस्पताल ले जा रहे थे तभी सखी मार्केट के सामने पुलिस ने उन्हें रोक दिया। अग्रवाल ने डॉक्टर का पर्चा और वोटर आईडी दिखाते हुए कहा बेटे को बुखार है, अस्पताल ले जा रहा हूं। लेकिन पुलिसकर्मी ने एक नहीं सुनी।
पासके लिए मारामारी - कर्फ्यूपास के लिए एसडीएम ऑफिस में सोमवार को मारामारी रही। कलेक्टर ने मीडिया, दूध विक्रेता जरूरतमंदों को कर्फ्यू पास जारी करने की जिम्मेदारी एसडीएम सुनीलकुमार झा को दी थी। दोपहर तक पास जारी करने के इंतजाम नहीं हुए। तहसील कार्यालय में लोग परेशान होते रहे।