- Hindi News
- रामेश्वर की यात्रा पर 310 बुजुर्ग हुए रवाना
रामेश्वर की यात्रा पर 310 बुजुर्ग हुए रवाना
मुख्यमंत्रीतीर्थदर्शन यात्रा के तहत सोमवार को 310 यात्री रामेश्वर रवाना हुए। रात 8 बजे प्लेटफॉर्म 6 से विशेष ट्रेन रवाना हुई। यात्रियों को कर्फ्यू के कारण परेशानी उठाना पड़ी। हर बार स्टेशन पर ही कार्ड जारी किए जाते हैं। इस बार ऐसा नहीं हुआ। हमेशा की तरह यात्री सीधे स्टेशन पहुंच गए। यहां पता चला कार्ड लेने तहसील कार्यालय जाना पड़ेगा। ऑटो-टेम्पो नहीं चलने से बुजुर्गों को पैदल ही तहसील कार्यालय कार्ड बनवाने आना और जाना पड़ा। शहरी क्षेत्र से 111 लोगों का रिजर्वेशन था। कर्फ्यू के कारण सिर्फ 80 ही पहुंच सके। नतीजतन वेटिंग फॉर्म के आधार पर 31 लोगों को यात्रा के लिए चुना गया। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक मधु शिरोड़कर, प्रभु नेका ने बताया कर्फ्यू में प्रकोष्ठ सदस्य कई यात्रियों को घर से लेकर आए और कार्ड बनवाने में सहयोग किया। तीर्थ यात्रियों को तहसीलदार वीरेंद्र कटारे नायब तहसीलदार अंजलि गुप्ता ने रामेश्वरम के लिए रवाना किया। गुप्ता ने बताया सोमवार रात 8 बजे 310 यात्री रवाना किए। इनके लिए समुचित इंतजाम किए थे।
जयकारे लगाकर बुजुर्गों ने रामेश्वर की तीर्थ यात्रा शुरू की। फोटो- भास्कर