आज चूके तो लगेगी 2 हजार रुपए लेट फीस
{कक्षा 10 12 के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म जमा करने का आज आखिरी दिन
सिटीरिपोर्टर | रतलाम
कर्फ्यूके कारण शहर के कक्षा 10वीं 12वीं के 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट के सामने संकट खड़ा हो गया। मंगलवार को परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख है। कोई स्टूडेंट फॉर्म भरने से चूका तो उसे 2 हजार रुपए लेट फीस चुकाना पड़ेगी।
10 वीं-12 वीं के परीक्षा फॉर्म के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 1 अगस्त से 30 सितंबर तक की अवधि तय की है। जिले के 400 सरकारी निजी स्कूलों के फॉर्म कियोस्क सेंटरों से जमा होंगे। सर्वर डाउन होने अन्य कारणों से करीब 20 हजार स्टूडेंट फॉर्म जमा नहीं कर सके। शनिवार से शहर में कर्फ्यू है। इसके कारण स्टूडेंट फॉर्म नहीं कर सके। इनके सामने संकट खड़ा हो गया। स्टूडेंट सोमवार को फॉर्म जमा नहीं कर सके तो इन्हें 2 हजार रुपए लेट फीस चुकाना होगी। आर्थिक मार से बचने के लिए स्टूडेंट जिला प्रशासन शिक्षा विभाग की तरफ देख रहे हैं। कर्फ्यू के कारण उन्हें मोहलत मिलने की उम्मीद है।
स्कूल में प्राचार्य मिल रहे हैं प्रभारी,
सैलाना।दसवीं और 12वीं के परीक्षा फाॅर्म जमा के लिए प्राचार्य के हस्ताक्षर सील जरूरी है। इनके बिना ऑनलाइन फाॅर्म जमा नहीं होगा। ऐसे में कहीं प्राचार्य नहीं मिल रहे हैं तो कहीं प्रभारी। इससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर के शासकीय उमावि में सोमवार को विद्यार्थियों को दिक्कत आई। यहां प्राचार्य अरविंद पुरोहित थे प्रभारी। जय प्रजापत, सोनू, राकेश निनामा, पिंकू डिंडोर, लालसिंग सरवन, विक्रम आंबा ने बताया स्कूल में कोई सुनने वाला नहीं था। छात्रों ने बताया 3 बजे तक स्कूल में प्राचार्य नहीं थे। विद्यार्थी कन्या स्कूल गए तो प्राचार्य कलावती चंदेल ने उन्हें कहा पहले छात्राओं के फाॅर्म पूर्ण किए जाएंगे। समय बचा तो छात्रों के फाॅर्म लेंगे। मामले में शाउमावि प्राचार्य अरविंद पुरोहित को माेबाइल नंबर 9425354762 पर कई बार काॅल किया लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया।
{ लेट फीस 2हजार रुपए (दोनों कक्षाओं के लिए)
{ 12 वीं 520रुपए
(जानकारी- स्कूल संचालकों स्टूडेंटों के मुताबिक)
{ 10वीं 520रुपए
फीस लेट फीस की स्थिति
{ एक फॉर्म जमा होने में 15 से 20 मिनट लगते हैं। 15-20 सेंटरों से एक दिन में 20 हजार स्टूडेंट का फॉर्म जमा होना मुश्किल है।
{बैंको