पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तहसीलदार को दिया ज्ञापन, जांच की मांग

तहसीलदार को दिया ज्ञापन, जांच की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तहसीलदार को दिया ज्ञापन, जांच की मांग

भास्कर संवाददाता| बाजना/नामली

रतलाममें कांग्रेस पार्षद यास्मीन शेरानी पर हमला, तोड़फोड़ तथा बजरंग दल जिला संयोजक कपिल राठौड़ उनके नौकर पुखराज पालीवाल की हत्या षड्यंत्र है। विश्व हिंदू परिषद बाजना प्रखंड ने इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। मामले की जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। अध्यक्ष विवेक जैन, मंत्री हेमंत राठौड़, संयोजक लोकेंद्रसिंह गेहलोत सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। विश्व हिंदू परिषद नामली प्रखंड ने कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार अंजलि गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।

कपिलके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त

रतलाम | बजरंगदल सहसंयोजक कपिल राठौड़ के निवास पर आरएसएस भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की। विधायक चेतन्य काश्यप, किसान संघ प्रांतीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, जिला संघचालक राधेश्याम खंडेलवाल, प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख माधव काकानी, जिला प्रचारक भालचंद तारे शामिल हुए।