पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जावद में भी किया प्रदर्शन

जावद में भी किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावद| रतलाममें बजरंग दल नेता की हत्या के विरोध में विहिप और बजरंग दल ने जावद में विरोध-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की।

विहिप और बजरंग दल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सुबह 11 बजे बस स्टैंड पर एकत्र हुए। यहां से मुख्य मार्गों से रैली निकाली। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार जगदीश मेहरा को ज्ञापन सौंपा। बजरंग दल नगर अध्यक्ष छोटू सोनी, प्रकाश सेन, कालू चोपड़ा, श्रेयांश गांधी, पीयूष सारड़ा, महेंद्र जोशी सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।