पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फूल कारोबारी पहुंचे खेतों पर

फूल कारोबारी पहुंचे खेतों पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्फ्यूके चलते किसान शहर तक फूल नहीं ला पा रहे हैं। ऐसे में व्यापारी खेतों से ही किसानों से फूल खरीदकर ट्रांसपोर्ट के जरिये बाहर भेज रहे हैं। रोज तकरीबन 4 से 5 टन फूल बाहर भेजा जा रहा है।

नवरात्रि में दिल्ली, अजमेर, सूरत, वडोदरा अहमदाबाद से फूलों की जबर्दस्त डिमांड रही है। कर्फ्यू के चलते व्यापारी डिमांड पूरी नहीं कर पा रहे थे। कुछ व्यापारियों ने सीधे खेत में ही फूल खरीदी का निर्णय लिया। उन्होंने रूपाखेड़ा, तितरी आलनिया में कांटे लगाए हैं। वे वहीं किसानों से माल खरीदकर बाहर भेज रहे हैं।

कर्फ्यूनहीं खुल रहा है तो क्या करें- फूलव्यापारी प्रकाश मावर ने बताया त्योहारी सीजन में शहर में कर्फ्यू है। कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसलिए व्यापारियों ने सीधे खेतों से ही माल बुक कर बाहर भेजना शुरू किया है। फूल व्यापारी तेजपाल रेड़ा ने खेत से माल भेजने पर किसानों को फायदा है। इससे फूल खराब होने की आशंका नहीं है।

मावाव्यापारी भी जाएंगे गांव- मावाकारोबारी सुभाष मावावाला ने बताया त्योहार में मावे की डिमांड दोगुना रहती है। इस बार दुकानें बंद होने से कारोबार ठप हो गया है। एक-दो दिन यदि कर्फ्यू नहीं खुला तो हमें भी फूल कारोबारी की तरह सीधे गांवों से मावा बुक कर बाहर भेजना पड़ेगा।

टमाटर भी सीधे खेतों से भेज रहे

फूलकी तर्ज पर टमाटर भी सीधे खेतों से भेजे जा रहे हैं। बंजली फंटे पर किसानों से टमाटर खरीदकर इन्हें बाहर भेजा जा रहा है। व्यापारी के.एल. ंजाट एवं धर्मेंद्र जाट ने बताया शहर में कर्फ्यू है। किसानों का माल खराब ना हो, इसके लिए टमाटर ट्रक में लोडकर सीधे भीलवाड़ा और कोटा भेज रहे हैं। कर्फ्यू जब तक रहेगा तब तक यहीं से माल लोड किया जाएगा।