पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई व्यवस्था चौपट, पसरा कचरा

सफाई व्यवस्था चौपट, पसरा कचरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{कर्फ्यू के चलते शहर में तीन दिन से नहीं हुई सफाई { सड़कों पर फैल रहा नालियां का पानी, लोग परेशान

सिटीरिपोर्टर| रतलाम

कर्फ्यूके चलते शहर में तीन दिन से सफाई नहीं हुई। हर तरफ गंदगी और कचरा है। चोक होने से नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। नगर निगम के जिम्मेदारों का जरा भी ध्यान नहीं है।

शहर की तमाम व्यवस्थाओं के साथ ही सफाई व्यवस्था को भी कर्फ्यू लग गया है। गलियों से लेकर मुख्य सड़कों तक हर तरफ कचरा है। नालियां भी चोक हैं। नतीजतन गंदा पानी सड़कों पर फैला रहा है। लोग गंदगी बदबू के से परेशान हैं। घास बाजार के पप्पू जैन के अनुसार निगम को कर्फ्यू के दौरान सफाई करने का अच्छा मौका था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। तीन दिन से कचरा ज्यों का त्यों पड़ा है। रुके पानी से रही बदबू रही है। चांदनीचौक के गोपाल सोनी ने बताया तीन दिन से क्षेत्र में एक भी सफाईकर्मी नहीं आया। अभी लोग सड़कों पर नहीं हैं। इससे गंदगी और कचरा भी सड़कों पर नहीं फैल रहा। ऐसे में सफाईकर्मियों को सफाई में ज्यादा सहूलियत होती। खासकर बाजारों में जहां रोज भीड़ वाहन खड़े रहने से ठीक से सफाई करना संभव नहीं हो पाता है।

दोपहरबाद शुरू करवाई सफाई-निगम केप्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी राजेंद्रसिंह पंवार ने बताया कर्फ्यू पास नहीं मिलने से दिक्कत रही थी। दोपहर बाद पास मिले। इसके बाद सफाई शुरू करवाई है।

इनबाजारों में गंदगी का आलम-चांदनीचौक, घासबाजार, धानमंडी, नौलाईपुरा, बजाजखाना, तोपखाना, त्रिपोलिया गेट, अमृतसागर तालाब क्षेत्र, बाजना बस स्टैंड, लक्कड़पीठा रोड आदि।

धानमंडी रोड पर गंदगी फैली है।