स्टेशन पर सुविधा बढ़ाने की मांग
स्टेशन पर सुविधा बढ़ाने की मांग
आलोट| राष्ट्रीयसदभावना ग्रुप ने सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय को नगर में रेलवे सुविधा बढ़ाने के लिए पत्र लिखा। इसमें बताया विक्रमगढ़ रेलवे स्टेशन पर गाेल्डन टेंपल जम्मूतवी एक्सप्रेस का स्टाॅपेज नहीं है। इस कारण यहां के लोगों को लंबी दूरी पर चलने वाली ट्रेनाें को लाभ नहीं मिल पाता। कोटा-रतलाम के बीच नई लोकल ट्रेन चलाई जाए। इससे क्षेत्र के छोटे-छोटे स्टेशनों को लाभ मिलेगा। ताल रोड विक्रमगढ़ रेलवे फाटक पर ब्रिज नहीं होने से आए दिन जाम की स्थिति बनती है। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां अंडरब्रिज या ओवरब्रिज बनाया जाए।