पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नासिक जा रही पिकअप पलटी, सात लोग घायल

नासिक जा रही पिकअप पलटी, सात लोग घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इप्का फैक्टरी के पास फोरलेन पर शनिवार को टायर फटने से एक पिकअप पलट गई। हादसे में पिकअप सवार पांच महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को सिर हाथ-पैरों में चोट आई। घायल नासिक के पास कोलगांव के रहने वाले हैं। वे अजमेर से लौट रहे थे। अन्य हादसे में बस की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक गंभीर घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार हादसा शनिवार दोपहर 3.30 बजे हुआ। पिकअप (एमएच 15 ईजी 6348) का अगला टायर फट गया और वह पलट गया। इसमें सवार निसार पिता शब्बीर पठान (45), निजाम पिता मुंशी पटेल (50), रब्बाना पति निजाम पटेल (40), जैबू पति नवाब शेख (60), जुबेदा पति इब्राहिम शेख (60), नजमा पति यासिन पटेल (25), मुमताज पति कालू सैयद (65) सभी निवासी कोलगांव (नासिक) घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पिकअप चालक निजाम ने बताया कोलगांव से एक ही परिवार के 15 लोग अजमेर जियारत करने गए थे। शुक्रवार शाम अजमेर से नासिक रवाना हुए। शनिवार को दुर्घटना के बाद गांव के लोगों ने मदद की और एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।

जिला अस्पताल में भर्ती घायल।