अवैध मैजिक पर आरटीओ की नजर
विरोध ने ठंडा कर दिया जोश
जिलापरिवहन विभाग अब मैजिक वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू करने वाला है। विभाग को खबर है कि शहर में अधिकतर मैजिक बिना परमिट चल रही हैं।
शहर में करीब 250 मैजिक चल रही हैं। कई बाहरी रूट पर भी हैं। पिछले सप्ताह परिवहन विभाग ने बिना परमिट चल रही 20 मैजिक पकड़ी थी। प्रत्येक से 25 से 30 हजार रुपए टैक्स वसूला। एआरटीओ जेएस मीणा के अनुसार लोक परिवहन में अवैध मैजिक के संचालन से राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसलिए कार्रवाई की जा रही है।
31.73करोड़ का लक्ष्य
आरटीओने जनवरी में 3.83 करोड़ रुपए वसूले। ये पिछले वर्ष जनवरी से 57 प्रतिशत अधिक है। फरवरी में 3.19 करोड़ मार्च तक 31.73 करोड़ रुपए राजस्व अर्जित करना है।
यह हो रहा असर
{प्रमुखबाजारों में पार्किंग व्यवस्था बिगड़ी।
{हेलमेट अभियान बंद हो गया।
{प्रमुख चौराहों पर चैकिंग थम गई।
सिटी रिपोर्टर | रतलाम
आरएसएस(संघ) स्वयंसेवकों के विरोध ने ट्रैफिक पुलिस का जोश ठंडा कर दिया है। ट्रैफिक सुधार उसका हेलमेट अभियान 5 फरवरी के बाद से बेदम पड़ गया है।
ट्रैफिक डीएसपी जे.के. दीक्षित टीआई संजय पाठक ने 1 फरवरी से शहर में हेलमेट अनिवार्य करने की कोशिश की थी। शुरुआती झटका पेट्रोल पंप संचालकों ने दिया। जब उन्होंने मुहिम में सहयोग से इंकार कर दिया। बावजूद पुलिस ने कार्रवाई जारी रखी। 5 फरवरी को आरएसएस पदाधिकारियों से विवाद के बाद ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई से लगभग दूर हो गई। असर ट्रैफिक सुधार हेलमेट मुहिम पर दिख रहा है। आंकड़े बताते हैं 5 फरवरी के बाद पुलिस की चालानी कार्रवाई रुक सी गई है।
कार्रवाईकर रहे हैं
^ट्रैफिकपुलिस निरंतर कार्रवाई कर रही है। नियम तोड़ने वालों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है। हो सकता है चालान के आंकड़ों में कमी आई हो। संजयपाठक, टीआई ट्रैफिक
विवाद से पहले
1फरवरी- 21 चालान, 2900 रु.
2 फरवरी- 23 चालान, 5000 रु.
3 फरवरी- 11 चालान, 1500 रु.
विवादके बाद
6फरवरी- 0 चालान
8 फरवरी- 3 चालान, 1100 रु.
9 फरवरी- 8 चालान, 1600 रु.
दो बत्ती चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस नहीं दिखती।