आज पिलाएंगे कृमिनाशक दवा
जिलेभर में 4 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
हेल्थरिपोर्टर | रतलाम
बच्चोंको कृमि नाशक दवा मंगलवार को पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास और शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से अभियान में जुटेगा। एनआरएचएम जिला प्रबंधक माधवी पांडे ने बताया 1-5 वर्ष तक के बच्चों को कृमिनाशक सिरप और 6-19 साल तक को कृमिनाशक गोलियां खिलाई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग ने कृमि नाशक दवा सभी शासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में भेज दी है। निजी स्कूलों में दवा नहीं दी जाएगी। सीएमएचओ डाॅ. पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया मंगलवार को शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम दवा पिलाएंगे। 13 फरवरी तक शेष बच्चों को दवा देंगे। जिले में अभियान पहली बार चल रहा है। इसके लिए 3000 से अधिक आशा और एएनएम को प्रशिक्षित किया है। जिले में 4 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है।
विकासरोकते हैं पेट के कीड़े - पेटके कीड़े बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक विकास रोकते हैं। पोषक तत्व नष्ट कर देते हैं। कृमि नाशक दवा 6 माह में एक बार दी जाती है।