- Hindi News
- निजी अस्पताल में लेडी डाॅक्टर नर्स में मारपीट
निजी अस्पताल में लेडी डाॅक्टर नर्स में मारपीट
लोकेंद्रटॉकीज के सामने स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार को एक नर्स और एक महिला डॉक्टर झगड़ पड़ीं। मामला इतना बढ़ा कि दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। नर्स ने स्टेशन रोड थाने में डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। डॉक्टर ने भी महिला थाने में आवेदन दिया।
मारपीट की घटना दोपहर को हुई। समता कॉलोनी की नमिता पति महेश राॅय (34) अस्पताल में नर्स है। नमिता के मुताबिक वह दोपहर 12 बजे ड्यूटी पर पहुंची तो डॉ. पायल तिवारी ने उससे अभद्रता की। उसने कुछ कहना चाहा तो उन्होंने मारपीट की। इससे आंख के नीचे और कान के पास नाखून लग गए। उन्हें चोट आई। हॉस्पिटल संचालक आर.एस. जाट ने बताया संतोषप्रद काम नहीं करने पर कुछ दिन पहले डॉक्टर पायल ने नर्स को डांटा था। तभी से दोनों के बीच विवाद था। सोमवार को वेतन देने के बाद नर्स को नौकरी से बाहर कर दिया तो उसने विवाद किया। डॉ. पायल ने नर्स के खिलाफ महिला थाने में शिकायत की है। जाट ने बताया घटना के बाद डॉ. पायल उनके घर इंदौर चली गईं।
घायल नमिता