जुआरी के एटीएम से निकल गए 39 हजार
{एसबीआई का एटीएम कार्ड था, कैनरा बैंक के एटीएम से निकाले रुपए
{पुलिस पर पर्स लौटाने में लापरवाही का आरोप
क्राइमरिपोर्टर | रतलाम
नयापुरासे रविवार को पकड़ाए जुआरियों का सामान लौटाने में पुलिस की लापरवाही से एक आरोपी को 39 हजार का फटका लग गया। उसका पर्स पुलिस ने नहीं लौटाया था। उसमें एटीएम कार्ड के साथ पासवर्ड था। कार्ड के जरिए किसी ने उसके खाते से 39 हजार रुपए निकाल लिए। रुपए कैनरा बैंक के न्यू रोड स्थित एटीएम से निकाले गए।
धोखाधड़ी की घटना इरफान पिता मंजूर अंसारी नि. मोमिनपुरा के साथ हुई। इरफान को पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में पकड़कर पर्स जब्त किया था। पर्स में एसबीआई का एटीएम कार्ड भी था। इरफान ने कार्ड पर ही पासवर्ड लिख रखा था।
सामानलौटाने में लापरवाही-रविवार कोजुआ खेलते पकड़े 35 लोगों को शाम को ही थाने से जमानत पर रिहा कर दिया था। गिरफ्तारी के समय आरोपियों से जब्त सामान को सूचीबद्ध कर पुलिस ने कपड़े की पोटली में बांध दिया। रिहा करते वक्त पुलिस ने सूची पर प्राप्ति के साइन लेकर आरोपियों के सामान की पोटली अकील को सौंप दी। अगले दिन इरफान के मोबाइल पर रुपए निकाले जाने का मैसेज आया तो उसने अकील से पर्स मांगा। पर्स नहीं मिलने पर थाने में शिकायत की। अकील से पूछताछ की जा रही है।
सभीको अलग-सामान दिया-टीआई दिनेशवर्मा ने बताया वे हाईकोर्ट पेशी पर थे। रिहाई के वक्त सभी आरोपियों को अलग-अलग सामान सौंपा था। किन्हीं दो आरोपियों के पर्स बदल गए और घटना हो गई। इरफान का पर्स किससे बदला है पता लगा रहे हैं। बैंक से सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं। इरफान ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है।