- Hindi News
- सुबह कार से चोरी बैग शाम को कचरे में मिला
सुबह कार से चोरी बैग शाम को कचरे में मिला
{शाम को विशाल मेगा मार्ट के पीछे मिला {बैग चुराता बालक सीसीटीवी में कैद
क्राइमरिपोर्टर| रतलाम
गायत्रीटॉकीज के सामने खड़ी अहमदाबाद के एक व्यापारी की कार से एक बालक ने बैग चुरा लिया। रुपए नहीं मिले तो बैग विशाल मेगामार्ट के पीछे कचरे में फेंक गया। बैग में रखे लैपटॉप, चेकबुक और दस्तावेज सुरक्षित हैं।
अहमदाबाद के फर्नीचर व्यापारी चैतन्य पिता अशोक कुमार गज्जर ने बताया उन्हें रतलाम में ब्रांच ऑफिस खोलना है। वे सोमवार सुबह कर सलाहकार अनिल परवाल के ऑफिस आए थे। चालक नरसिंह कार (जीजे 18 एएल 6900) से आकर बाहर खड़ा था। वह जैसे ही कार से निकला तभी कार के पास खड़े एक बालक ने दरवाजा खोला और बैग ले भाग गया। थोड़ी देर बाद दस्तावेज की जरूरत हुई तो ड्राइवर से बैग मांगा तो चोरी का पता चला। शाम को बैग और सामान सुरक्षित मिल गया।
वाट्सएपपर डाले फुटेज
परवालने बताया महावीर एजेंसी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज दिखे। सुबह 11.03 बजे एक बालक कार से बैग चुराता कैमरे में कैद हुआ। फुटेज बालक के फोटो परिचितों को वाट्सएप पर भेजे थे। शाम को अंबर टीवी के सुरेश जाट और आदित्य डागा ने विशाल मेगा मार्ट के पीछे बैग मिलने की सूचना दी। आदित्य ने बताया गायत्री टॉकीज के सामने से बैग चुराकर बालक सैलाना बस स्टैंड की तरफ भागा था। शाम को अंबर ट्रेवल्स के सीसीटीवी फुटेज देख रहे थे तभी बस कर्मचारी ने बैग मिलने की जानकारी दी।