भागवत कथा कल से
रतलाम| महाशिवरात्रिमहोत्सव के तहत सात दिनी श्रीमदभागवत कथा बुधवार से सुरभि परिसर स्थित श्री साईं मंदिर प्रांगण में शुरू होगी। कथा विश्राम महाशिवरात्रि पर होगा। कथा वाचन पं. दिनेश कृष्ण शास्त्री करेंगे। बुधवार को श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर से भागवत यात्रा निकलेगी। 14 फरवरी को श्री राम एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनेगा। 16 फरवरी को श्री कृष्ण-रुक्मिणी विवाह होगा। 17 फरवरी (महाशिवरात्रि) को भागवत कथा का विश्राम होगा।