- Hindi News
- सैकड़ों श्रद्धालु नर्मदा में लगाएंगे आस्था की डुबकी
सैकड़ों श्रद्धालु नर्मदा में लगाएंगे आस्था की डुबकी
रतलाम | सैकड़ोंश्रद्धालु मंगलवार को नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाएंगे। शहर से एक हजार से अधिक लोग कालिकामाता मंदिर से सुबह 6 बजे महेश्वर रवाना होंगे। मां नर्मदा हिंदू संगम समिति के सदस्य संजय कसेरा ने बताया जिले से 120 बसों का काफिला सुबह 6 बजे रवाना होगा। इसमें शहर की 18 बसों में एक हजार से अधिक श्रद्धालु रहेंगे। 250 से अधिक महिलाएं होंगी। 10.30 बजे नर्मदा स्नान करेंगे।