पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मीटिंग में नहीं पहुंचे जिला आयुष अधिकारी, नोटिस

मीटिंग में नहीं पहुंचे जिला आयुष अधिकारी, नोटिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रिपलएस मीटिंग में नहीं पहुंचने पर जिला आयुष अधिकारी को कलेक्टर ने शोकॉज नोटिस जारी किया है। मीटिंग कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुबह 11 बजे हुई।

कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने आयुष अधिकारी डॉ. सुरेशचंद्र शर्मा को नोटिस देने के निर्देश दिए। बाजना विकासखंड के केलकच्छ में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन नहीं होने पर नाराजगी भी जताई। डॉ. शर्मा ने बताया वे स्वास्थ्यगत कारणों से मीटिंग में नहीं पहुंच सके थे। नियमानुसार जवाब देंगे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरजिंदर सिंह ने मीटिंग में मनरेगा का ब्योरा रखा। मीटिंग में अन्य अफसर मौजूद थे।

येदिए निर्देश

{पीआईयूपीडब्ल्यूडी शिक्षा विभाग के 22 निर्माण कार्य पूरे करे।

{आदिवासी विकास विभाग पिपलौदा में मांगलिक भवन लुनेरा में कन्या छात्रावास तय समय सीमा में बनाए।

{स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केंद्र अन्य सुविधाएं मुहैया कराए।

{उद्योग विभाग नमकीन क्लस्टर में तेजी लाए औद्योगिक क्षेत्र में सुविधाएं मुहैया कराए।

{सिंचाई विभाग कनेरी डेम परियोजना में तेजी लाए।

{सभी विभाग प्रमुख नियमित रूप से स्टोर रूम चैक करें।

{समाधान ऑनलाइन, जनसुनवाई अन्य योजनाओं से जुड़े प्रकरण जल्द निपटाए जाएं।