पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घरों पर गिरा हाईटेंशन तार, निकली चिंगािरयां

घरों पर गिरा हाईटेंशन तार, निकली चिंगािरयां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{पास में ही खेल रहे थे बच्चे

{हादसा होते-होते टला

भास्करसंवाददाता| बड़ावदा

बड़ीटंकी के पास वाले इलाके में घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का एक तार सोमवार सुबह टूट गया। एक मकान के सरिए से तार टकराने से चिंगारियां उठी और घर में करंट फैल गया। बरामदे में खेल रहे बच्चे हादसे का शिकार होते-होते बचे।

सुबह करीब 9.30 बजे 11 हजार वॉल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार हाजी इस्माइल पटेल के घर पर गिर गया। इसी के पास पक्के मकान के सरिए से तार टकराया तो चिंगारियां उठी। तब प्रांगण में समीर पिता शफी मोहम्मद (11), तौफिक पिता खाजू पटेल (10), हीना पिता खाजू पटेल (13), आयन पिता अंसार पटेल (6) खेल रहे थे। इससे वे डर गए और रहवासियों में दहशत फैल गई। इस दौरान छत पर कोई नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

लापरवाहीका आरोप -रहवासियों नेबिजली कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है हफ्तेभर पहले कंपनी ने तार बदले थे तब लाइन शिफ्ट करने की मांग की थी। पार्षद अनिल अवस्थी ने जेई कैलाश कुमावत से लाइन हटाने का कहा। विधायक जितेंद्र गेहलोत ने फोन पर डीई वी.के. कटारिया को हाईटेंशन लाइन बस्ती से दूर करने के निर्देश दिए। कुमावत ने बताया खंभे का इंसुलेटर फटने से तार टूटा है। सूचना मिलते ही सप्लाई बंद करवा दी थी इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। लाइन शिफ्ट करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से बात करेंगे।

हाजी इस्माइल पटेल के घर पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार।