डीजल और नीला केरोसिन जब्त
रतलाम| जड़वासाके पास ढाबे से मंगलवार रात पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध नीला केरोसिन और डीजल जब्त किया। रात 9 बजे पुलिस ने दबिश दी। अवैध केरोसिन और डीजल मिलने पर खाद्य विभाग की टीम को सूचना दी। नामली टीआई आर.सी. दांगी ने बताया बांगरोद चौकी प्रभारी एल.के. द्विवेदी तथा स्टाफ ने दबिश दी। ढाबे में पीछे पतरे डालकर बनाए कमरे में 1930 लीटर केरोसिन और 760 लीटर डीजल मिला है। ढाबा संचालक भेरूदास बैरागी को हिरासत में लिया है। कार्रवाई के लिए सहायक आपूर्ति अधिकारी प्रमोद गुप्ता टीम के साथ पहुंचे और सैंपल लिए। सहायक आपूर्ति अधिकारी ने बताया बुधवार को प्रकरण कलेक्टर के सामने पेश करेंगे। आगामी कार्रवाई उनके निर्देश पर होगी।
बाइकभिड़ंत में तीन घायल- रतलाम| मलवासाके पास बाइक भिड़ंत में मंगलवार दोपहर तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। नागदा से रतलाम रहे अब्दुल बारी नि. अशोकनगर मुकेश पिता रमेशचंद्र (37) नि. ईश्वरनगर की बाइक से रतलाम रहे सुखदेव पिता मांगीलाल (30) नि. हतनारा की बाइक टकरा गई। सुखदेव, अब्दुल मुकेश घायल हो गए।