बलवे के आरोपी को जेल भेजा
रतलाम | कसाईमंडी में हुए बलवे के एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 12 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए। पुलिस के अनुसार जुबेर पिता अब्दुल सत्तार (32) नि. कसाई मंडी को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक दंडाधिकारी ऋतुराजसिंह चौहान के सामने पेश किया। दोनों पक्षों के 42 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। माणकचौक थाने में दोनों पक्षों के 52 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ था।