रतलाम | पीपल खूंटागांव एवं आसपास के क्षेत्र में इस बार मिर्च की फसल सूख रही है। मंगलवार को किसानोंं ने कलेक्टर कार्यालय में आपबीती सुनाई और सर्वे कर सहायता राशि की मांग की। किसान महेंद्रसिंह सोनगरा ने बताया फसल खराब हो गई है। इससे किसानो को काफी नुकसान हुआ है।