चाय बना रही महिला झुलसी
रतलाम | चूल्हेपर चाय बनाते वक्त कपड़ों में आग लगने से एक महिला झुलस गई। हादसा मंगलवार सुबह खाचरौद के पास पालना में हुआ। पुलिस के अनुसार संगीता पति घनश्याम बागरी (23) नि. पालना घर में चाय बना रही थी। उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली। परिजन ने उसे गंभीर हालत में दोपहर 2.30 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार संगीता 80 प्रतिशत झुलसी है।