1524 को नहीं मिली साइकिल
छठीकक्षा में आए जिले के शासकीय स्कूलों के 1524 विद्यार्थियों को अभी तक साइकिल नहीं मिली है। मजबूरी में बच्चे रोज 6 किमी से अधिक दूरी का पैदल तय कर रहे हैं।
सर्वशिक्षा अभियान के तहत छठी में प्रवेश लेने वाले उन सभी बच्चों को साइकिल खरीदने के लिए 2300 रुपए देने का प्रावधान है जिनका घर स्कूल से 3 किमी दूर है। इस साल जिले में 3663 बालक और 3960 बालिकाओं को मिलाकर कुल 7623 बच्चों को साइकिल दी जानी थी। इनमें से 6099 बच्चों के खाते में 14 जून 2014 को 1 करोड़ 40 लाख 27 हजार 700 रुपए डाले गए। शेष बच्चों के खाते में राशि नहीं डाली। इससे ये अब तक साइकिल से वंचित हैं और रोज पैदल स्कूल जा रहे हैं।
अगस्ततक मिलना थी -पहलीकिस्त के रूप में 80 प्रतिशत बच्चों को राशि दी जाना थी। इसके बाद 20 फीसदी बच्चों को 14 अगस्त तक साइकिल देना थी। साइकिल का उपयोगिता प्रमाण-पत्र राज्य शिक्षा केंद्र को भेजना था। 20 फीसदी यानी 1514 बच्चे आज तक साइकिल के लिए राशि की बाट जोह रहे हैं।
भाटी बड़ोदिया रतलाम के जनशिक्षक लक्ष्मण मालवीय ने बताया मैंने एक महीने पहले ही जनशिक्षक का चार्ज लिया है। इस संबंध में पूरी जानकारी नहीं है। बीआरसीसी कार्यालय से भी पत्र आया है। कल जानकारी दे देंगे।
उपयोगिता प्रमाण पत्र मिलते ही शेष राशि जारी करेंगे
^हमने साइकिल वितरण की जानकारी के लिए सभी जनशिक्षकों एवं हेडमास्टरों को लिखा है। जानकारी मिलते ही डीपीसी कार्यालय में मांग-पत्र भेज देंगे। आर.एस.दादोरिया, बीआरसीसी,रतलाम
^हमारेयहां 14 को मिल चुकी है। बाकी राशि का आवंटन नहीं आया है। हमने सारी जानकारी जनशिक्षक को दे दी है। दिलीपशर्मा, हेडमास्टर,मिडिल स्कूल नलकुई
^हमने14 जून को ही 6099 बच्चों के खाते में पहली किस्त के 2300 रुपए डाल दिए थे। इसका हिसाब और उपयोगिता प्रमाण-पत्र हेडमास्टरों को बीआरसीसी के माध्यम से भेजना था। अभी तक कहीं से भी जानकारी नहींं आई है। उपयोगिता प्रमाण-पत्र मिलते ही दूसरी किस्त में सभी 1524 बच्चों को साइकिल की राशि जारी कर दी जाएगी। जितेंद्रठेकेदार, डीपीसी,रतलाम
कहां-कितनी कमी
विकासखंडकुल बच्चे बांटी गई शेष
आलोट1344 1075 269
बाजना 2050 1641 407
जावरा 795 636 159
पिपलौदा 389 311 78
रतलाम 1486 1191 295
सैलाना 1549 1243 306
बीआरसीसी नहीं दे रहे हिसाब, सजा भुगत रहे बच्चे