- Hindi News
- रिटायर्ड रेलवे अधीक्षक के घर दिनदहाड़े चोरी
रिटायर्ड रेलवे अधीक्षक के घर दिनदहाड़े चोरी
शिक्षिका प|ी स्कूल में थी, अधीक्षक घूमने निकल गए
क्राइमरिपोर्टर | रतलाम
रेलवेके रिटायर्ड स्टेशन अधीक्षक के सूने घर से चोर बुधवार को दिनदहाड़े तीन लाख रुपए का माल ले गए। वारदात के वक्त वे घूमने गए थे और शिक्षिका प|ी स्कूल में थी।
चोरी सैलाना रोड पर 165, सनसिटी कॉलोनी निवासी रिटायर्ड स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र सिंह चौहान के घर हुई। उनकी प|ी विनोदबाला चौहान रावटी के पास बिलड़ी में शासकीय शिक्षिका हैं।
वे सुबह स्कूल गईं थी। चौहान भी राेज की तरह 10.30 बजे दो बत्ती क्षेत्र में घूमने आए। 12.30 बजे घर लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा था। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को सूचना दी। इनका बेटा गौरव बहू वडोदरा में रहते हैं। बेटी जागृति की इंदौर में शादी हुई है। यहां चौहान दंपती अकेले रहते हैं।
वारदात की जानकारी देतीं राजेंद्र सिंह की प|ी विनोदबाला।
बेटी-बहू के लिए बनवाए जेवर ले गए चोर
चोरदो मंगलसूत्र, बालियां, अंगूठी, चांदी की ट्रे, पायजेब 40 हजार रुपए ले गए। इन सब की कीमत तीन लाख रुपए से अधिक है। विनोदबाला ने बताया अन्य सामान भी चोरी हुआ है। बहू ईशार बेटी जागृति के लिए मंगलसूत्र बनवाए थे। जागृति की बेटी पीहू का 19 फरवरी को पहला जन्मदिन है। उसके लिए चांदी की ट्रे अन्य चीजें बनवाई थीं। वे भी चोर ले गए।
पूलिस को पूर्वनियोजित चोरी की आशंका
औद्योगिकथाने के एसआई एएस कुशवाह ने बताया वारदात पूर्व नियोजित है। चोर एक से अधिक थे। सुराग ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। विनोदबाला ने बताया पास ही डेरे में लोग रहते हैं। संभवत: उनके द्वारा चोरी की गई होगी। पहले भी एक युवक उनके घर चोरी करने आया था। रात को कूदने की आवाज से नींद खुल गई और शोर मचाने से चोर भाग गया था।