साड़ी उलझने से बाइक से गिरी महिला गंभीर
रतलाम | साड़ीपहिये में उलझने से एक महिला बुधवार दोपहर 3 बजे बाइक से गिर गई। सिर में गंभीर चोट आने से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मांगीलाल जाट निवासी सकेड़ी (नामली) प|ी कृष्णाबाई के साथ बाइक से रतलाम से गांव लौट रहे थे। नामली के पास कृष्णा की साड़ी पहिये में फंस गई। इससे वह गिर गई। उसे नामली अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर नहीं होने से कृष्णा को जिला अस्पताल लाए।