ट्रेन में मृत मिला झांसी का युवक
रतलाम | वेरावलएक्सप्रेस में मंगलवार-बुधवार रात एक युवक का शव मिला। उसके पास से मिले वोटर आईडी से उसकी पहचान हुई। जीआरपी एएसआई रामस्वरूप बकाेरिया ने बताया मृतक धर्मेंद्र पिता पुरुषोत्तम (26) निवासी बरमान झांसी है। मृतक के परिजन से जीआरपी को फाेन पर मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र के हार्ट के वाल्व में दिक्कत थी। इलाज वड़ोदरा में चल रहा था। मंगलवार को वह डॉक्टर से चैकअप करवाकर लौट रहा था। मेघनगर में आरपीएफ जवानों को धर्मेंद्र एस-3 कोच के बाथरूम में अचेत मिला। रतलाम रेलवे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार दोपहर 2 बजे पीएम के बाद शव रिश्तेदार संतोष शर्मा निवासी खाचरौद को सौंप दिया।