पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहजानंद आणंद ने जीता पहला क्रिकेट मैच

सहजानंद आणंद ने जीता पहला क्रिकेट मैच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | आईटीआईमैदान में चल रहे अखिल भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को पहला मैच नाइन्थ माइल इंदौर और सहजानंद आणंद गुजरात के बीच खेला गया। इसमें बल्लेबाजी करते हुए नाइन्थ माइल टीम ने 12 ओवर में 48 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में आणंद ने 4 ओवर में मैच जीत लिया। आयोजन समिति अध्यक्ष पप्पू पुरोहित ने बताया दूसरा मैच सहजानंद आणंद और मासूम गोधरा के बीच खेला गया। इसमें मासूम गोधरा ने 55 रनों का लक्ष्य आणंद टीम के सामने रखा। आणंद टीम ने 5 ओवर में ही जीत लिया।