पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शेड्यूल 10 घंटे का, 6 घंटे भी ठीक से नहीं मिल रही बिजली

शेड्यूल 10 घंटे का, 6 घंटे भी ठीक से नहीं मिल रही बिजली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{एक सप्ताह से परेशान हो रहे हैं ग्रामीण

{फाल्ट और तार टूटने का बताया कारण

सिटीरिपोर्टर | रतलाम

किसानोंको सिंचाई के लिए 10 घंटे बिजली देने का शेड्यूल है। बावजूद 6 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही। यही स्थिति घरेलू बिजली की है। घरेलू बिजली सप्लाई का शेड्यूल 24 घंटे है। कई गांवों में महज 20 घंटे ही बिजली मिल रही है। फाल्ट और तार टूटने से यह स्थिति बन रही है। एक सप्ताह से परेशानी ज्यादा बढ़ गई है।

सिंचाई के लिए बिजली विभाग ने अलग फीडर बनाया है। यहां से 10 घंटे बिजली मिलना चाहिए। लेकिन अलग-अलग समय में 5-6 घंटे बिजली ही मिल रही है। कंपनी का दावा है घरेलू और सिंचाई फीडर से शेड्यूल के मुताबिक बिजली दी जा रही है।

सिंचाईके लिए इंतजार

नौगांवाके अनोखीलाल कटारिया ने बताया बिजली का इंतजार करना पड़ रहा है। 6 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही। इटावाखुर्द के सुखदेव कुमावत ने बताया समय तय नहीं है। चौरानी के प्रदीप पांचाल ने बताया लोड कम होने के बावजूद कटौती हो रही है तो गर्मी में क्या होगा।

सप्लाई एक नजर में

फीडरसप्लाई मिल रही

घरेलू 24 घंटे 20 घंटे

{सिंचाई-ग्रुपए- रात 9 से 1 बजे और सुबह 5 से 11 बजे तक (10 घंटे) मिल रही 6 घंटे

{ग्रुपबी- रात1 से सुबह 5 बजे और सुबह 11 से शाम 5 बजे (10 घंटे) मिल रही 6 घंटे

ऐसे सकती है समस्या में कमी

{किसी गांव में फाल्ट या तार टूटने पर कंपनी फीडर से ही लाइट बंद कर रिपेयरिंग करती है। इससे एक गांव में फाल्ट होने से आसपास के 8 से 10 गांवों की बिजली बंद हो जाती है। एबी स्विच लगाकर रिपेयरिंग की जाए तो जिस गांव में फाल्ट है वहां की बिजली बंद होगी।

{ मरम्मत के लिए कई बार बिजली कंपनी पहले ही परमिट ले लेती है। फीडर से परमिट लेने के बाद जहां फाल्ट हुआ है वहां टीम मरम्मत करती है। इससे आने-जाने में समय लगता है। ऐसे में मरम्मत का काम अगर एक घंटे चलता है तो आने-जाने का वक्त मिलाकर 2 घंटे से अधिक बिजली बंद रहती है। इससे लोगों को ज्यादा समय दिक्कत होती है। यदि साइट पर परमिट लिया जाए और काम खत्म होते ही बिजली चालू कराई जाए तो कटौती कम हो जाएगी।

फाल्ट होने या तार टूटने पर काटी जाती है बिजली

बिजलीकंपनी अधीक्षण यंत्री धर्मेंद्र पाटीदार ने बताया फाल्ट या तार टूटने पर मरम्मत के लिए बिजली बंद की जाती है। जिले में कही भी कटौती नहीं की जा रही है। फाल्ट होने पर बिजली बंद करने के बाद ही तो ठीक की जाएगी।